क्या डेंगू के मरीज के लिए दूध अच्छा हैHealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:58

दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। डेंगू मरीज भी दूध पी सकते हैं। दूध पीने से शरीर को ताकत मिलती है, इससे उनमें एनर्जी आती है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। डेंगू में दूध पीने से रोगियों की हड्डियां और मासंपेशियां भी मजबूत बनती हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन डेंगू में होने वाले मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाता है। डेंगू होने पर शरीर में पित्त बढ़ जाता है। दूध पित्तशामक होता है, इसलिए डेंगू मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। डेंगू में दूध पीने से पित्त संतुलित होता है।

डेंगू में दूध पीने के फायदे-Milk Benefits in Dengue

डेंगू के मरीजों के लिए दूध पीना फायदेमंद हो सकता है।
दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो मसल्स पेन को कम करने में मदद करते हैं।
इसके अलावा दूध में विटामिन बी12, विटामिन डी और सेलेनियम भी होता है। ये तत्व डेंगू से लड़ने में मदद करते हैं।

डेंगू में दूध कैसे पीना चाहिए-
डेंगू के मरीज दूध पी सकते हैं। डेंगू के मरीजों को हमेशा गर्म दूध ही पीना चाहिए। आप चाहें तो डेंगू होने पर डेंगू में हल्दी डालकर भी पी सकते हैं। हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो वायरस से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही शरीर की सूजन और दर्द में भी आराम दिलाते हैं। डेंगू के रोगियों को ठंडा दूध पीने से बचना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info